Ballia: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत

"परिवार में मचा कोहराम"

Update: 2025-04-15 05:31 GMT

बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, लालगंज निवासी रवि तुरहा (18) पुत्र सुभाष तुरहा खेत में सब्जी की खेती कर रहा था। उसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर रवि गंभीर रूप से झुलस गया।

बगल के खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना की सूचना परिजनों को दी और आनन-फानन में रवि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस अप्रत्याशित हादसे से गांव में शोक की लहर है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Tags:    

Similar News