Ballia: सिंहपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हुई

"हत्या की आशंका"

Update: 2025-03-22 03:02 GMT

बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के परिजनों से पूछताछ जारी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि गुरुवार देर शाम सिंहपुर गांव निवासी अवधेश (30) को संदिग्ध हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलते ही फेफना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस मामले से संबंधित अपडेट जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।

Tags:    

Similar News