बलिया: मां उचेड़ा भवानी मंदिर में दर्शन के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने के आरोप में फेफना थाना पुलिस ने मति पत्नी राजेश राम (निवासी उमडीरही, थाना नोनहरा, गाजीपुर) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र और चेन बरामद हुआ।
पांडेयपुर गांव की भागमनी देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रविवार को मंदिर में उनके गले से मंगलसूत्र और एक अन्य महिला की चेन चोरी कर ली गई थी।