कार बोनट मामले में नया मोड़ युवक की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा विवाद
वायरल वीडियो केस में कार्रवाई मुस्लिम युवक गिरफ्तार
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में जनेश्वर पार्क के पास से वायरल हुए एक वीडियो ने पहले हड़कंप मचाया और अब नया मोड़ आ गया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवती कार के सामने खड़ी होकर उसे रोकने की कोशिश करती है। कार नहीं रुकती और युवती को बोनट पर ही टांग कर करीब सौ मीटर चलती रहती है। फिर एक झटके में युवती गिर जाती है और कार लेकर युवक फरार हो जाता है। वीडियो वायरल होने और पुलिस फास्ट हुई तो युवती हिंदू और कार चलाने वाला युवक मुस्लिम निकला। पहले मामला हिट एंड रन माना गया लेकिन अब यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने इसे लव जिहाद बताया है। हालांकि पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने लव जिहाद जैसा आरोप नहीं लगाया है।
क्या है अपर्णा यादव का दावा
महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने दावा किया कि मामला हिट एंड रन का नहीं लव जिहाद का है। उन्होंने अपनी टीम को भी घटना की तह तक जांच करने के लिए लगाया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आरोपी मुस्लिम है उसका नाम शहनवाज है। उसने हिंदू नाम यश ठाकुर बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया था। अगर इस तरह के अराजकतत्व लड़कियों को गुमराह करने में लगे हैं तो सरकार और शासन उनका अच्छे से इलाज करेगी।
पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 4 के पास हुई। पीड़िता मूल रूप से हरदोई की रहने वाली है। वह एक निजी कंपनी में काम करती है। यहां गोमतीनगर में किराए के मकान में रहती है। बुधवार सुबह वह गेट नंबर चार के पास एक दुकान पर चाय पीने गई थी। साथ में उसकी बुआ और बहन भी थी। इस बीच वहां पूर्व परिचित दुबग्गा अंधे की चौकी के पास रहने वाला बिल्डिंग ठेकेदार शहनवाज कार से पहुंचा। शहनवाज के साथ उसका दोस्त दानिश और एक अन्य लड़की भी थी।
युवती का क्या आरोप
शिकायत में लव जिहाद का आरोप नहीं