Ballia: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से छात्रा घायल हुई

"छात्रा गंभीर रूप से घायल"

Update: 2025-02-25 11:26 GMT

बलिया: रसड़ा-प्रधानपुर मार्ग के प्रधानपुर चट्टी के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सोनम यादव नामक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

सोनम ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मऊ रेफर कर दिया।

Tags:    

Similar News