Ballia: संदिग्ध युवक की तलाशी में निकला चौंकाने वाला सच
संदिग्ध पर पड़ी पुलिस की नजर
बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैरिया पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पासवान अपनी टीम के साथ पासवान चौक के पास क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान रानीगंज बाजार की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस टीम को देखकर अचानक पीछे मुड़कर भागने लगा, जिससे पुलिस को शक हुआ। संदेह के आधार पर टीम ने युवक को तुरंत पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनीश प्रजापति पुत्र बृजनाथ प्रजापति, निवासी लक्ष्मण छपरा, थाना दोकटी (बलिया) बताया।
जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रामनगीना यादव, कांस्टेबल राजकुमार और विजय पटेल भी शामिल रहे।