Ballia: पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को दबोचा
"पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल"
बलिया: कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में फरार अभियुक्त गोविंद कुमार (निवासी जोगा, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर, हाल निवासी शेरपुर कला, थाना भांवरकोल, गाजीपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह सफलता बलिया रेलवे स्टेशन के पास बैशाली तिराहे पर मिली।
14 फरवरी 2025 को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ धारा 137 (2), 87, 64 (1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। रविवार को उपनिरीक्षक सौरभ सिंह ने अपनी टीम के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सुखपुरा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को रविवार को मिढ्ढा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि अभियुक्त को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया।
अभियुक्त का विवरण
उपनिरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ गैंगस्टर एक्ट में वांछित विशाल भारद्वाज उर्फ अक्षय राजभर पुत्र शिववचन राजभर (निवासी सुखपुरा, थाना सुखपुरा) को मिढ्ढा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया के बाद न्यायालय भेज दिया गया।