बलिया: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के घूरी बाबा के टोला के पास सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में 85 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और भतीजा घायल हो गए।

सिकंदरपुर कस्बा निवासी 60 वर्षीय सुनील जायसवाल अपनी मां शांति देवी (85) और भतीजे अंकित जायसवाल (22) के साथ बलिया से लौट रहे थे। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे तीनों घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया।

Tags: