Ballia: दुबहड़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया

"अभियान के तहत दुबहड़ पुलिस को यह सफलता मिली"

Update: 2025-03-24 05:16 GMT

बलिया: दुबहड़ थाना पुलिस ने नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुबहड़ पुलिस को यह सफलता मिली

मुखबिर की सूचना पर धरनीपुर मोड़ से गिरफ्तारी: शनिवार को उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद अपने हमराह हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल आनंद कुमार के साथ जनाड़ी तिराहे पर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त धरनीपुर मोड़ के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धरनीपुर मोड़ से अभियुक्त सूरज यादव (पुत्र राजेश यादव, निवासी चौबे छपरा, रामगढ़, थाना हल्दी, जनपद बलिया) को गिरफ्तार कर लिया।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज था मामला

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस और 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने जताई सतर्कता

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस टीम की इस सफलता पर प्रसन्नता जताई और आगे भी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Tags:    

Similar News