Ballia: छात्रवृत्ति परीक्षा में कंपोजिट विद्यालय पुरास का शानदार प्रदर्शन

"विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया"

Update: 2025-03-01 06:29 GMT

बलिया: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कंपोजिट विद्यालय पुरास के छात्रों ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

मनीषा कुमारी ने पाया आठवां स्थान: इस परीक्षा में मनीषा कुमारी (पुत्री पिंटू खरवार) ने आठवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, अनन्या (पुत्री उमेश बिना), सूर्यवंशी कुमार (पुत्र रामप्रवेश राजभर), देव कुमार (पुत्र अशोक कुमार), रिंकी यादव (पुत्री रमेश यादव) और खुशी (पुत्री शिवजी राजभर) ने भी सफलता अर्जित की।

विद्यालय परिवार में खुशी की लहर: छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार गर्व महसूस कर रहा है। विद्यालय के शिक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल ने सफल छात्रों को बधाई दी और असफल छात्रों को अधिक मेहनत कर भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षकों ने दी शुभकामनाएँ: प्रधानाध्यापक दीनानाथ तिवारी समेत विजय मिश्रा, श्रीराम चौबे, सूर्य प्रकाश सिंह, गौरव कुमार और रवि रंजन ने भी बच्चों की सफलता पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Tags:    

Similar News