Ballia: बाइक चोरी की वारदात का खुलासा, यूसुफपुर स्टेशन से हुई थी चोरी

युवक गिरफ्तार

Update: 2025-05-12 13:23 GMT

बलिया: फेफना थाना पुलिस ने रविवार को सागरपाली स्थित सेमरा घाट मोड़ से चोरी की गई बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक के पास से गाजीपुर जिले के यूसुफपुर रेलवे स्टेशन से चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है।

उपनिरीक्षक शिवम कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान गोविन्द साहनी पुत्र झगरु साहनी (निवासी सागरपाली, थाना फेफना, बलिया) के रूप में हुई है। बरामद बाइक पर टूटी हुई नंबर प्लेट लगी थी, जिस पर गलत रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित था। जांच में सामने आया कि बाइक शेरपुर खुर्द, थाना भांवरकोल (गाजीपुर) निवासी राजकुमार राम गुप्ता के नाम पर पंजीकृत है।

पूछताछ में गोविन्द साहनी ने स्वीकार किया कि उसने यह बाइक यूसुफपुर रेलवे स्टेशन से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

Tags:    

Similar News