Ballia: नाबालिग से अश्लील हरकत का प्रयास, आरोपी फरार

"पुलिस कर रही तलाश"

Update: 2025-05-13 09:50 GMT

बलिया: पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची गांव में एक व्यक्ति के दरवाजे के पास खेल रही थी, तभी एक युवक वहां आया और उसका हाथ पकड़कर जबरन पास की गड़ही की ओर ले जाने की कोशिश करने लगा। लड़की ने शोर मचाया, तो युवक भाग निकला।

घटना से डरी हुई बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। पकड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News