Ballia: अखिलेश यादव 30 अप्रैल को बलिया में करेंगे जनसभा, तैयारियां जोरों पर
"स्थानीय प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज"
बलिया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 30 अप्रैल को बलिया दौरे पर आएंगे।
जानकारी के अनुसार, अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होकर उनका हेलीकॉप्टर नवीन आदर्श इंटर कॉलेज, सलेमपुर के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से अखिलेश यादव नगरा थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव जाएंगे, जहां सांसद बलिया सनातन पांडेय के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।