Ballia: मंदबुद्धि किशोर से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
"पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया"
बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक मंदबुद्धि किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित किशोर के पिता ने बताया कि शनिवार को उनका नाबालिग बेटा घर से निकला था। इस दौरान कस्बे के वार्ड नंबर 6 निवासी सरल शर्मा ने उसे बहला-फुसलाकर सतपोखर ले जाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। देर शाम जब बेटा घर लौटा तो उसकी तबीयत खराब थी। परिजनों ने उसका इलाज कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। अगले दिन बेटे ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया।
मामले की जानकारी होते ही परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।