Ballia: मिठाई दुकानदारों के बीच मारपीट में 6 घायल हुए
"घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया"
बलिया: कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महर्षि भृगु मंदिर में बुधवार को दो मिठाई दुकानदारों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और घूंसों से हमला कर दिया, जिससे छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
मंदिर प्रांगण में आमने-सामने दुकान चलाने वाले कृष्णा गुप्ता और शंकर गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई।
घायल व्यक्तियों की पहचान
कृष्णा गुप्ता और उनके दो भाई
शंकर गुप्ता, मुन्ना और सुनील
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कहा कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।