बलिया: सिंहाचवर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 100 दिवसीय सघन टीबी रोगी खोजी अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को छात्रों की टीबी स्क्रीनिंग की। यह अभियान सीएचसी रतसर के अधीक्षक डॉ. राकिफ अख्तर के निर्देशन में संचालित किया गया।

छात्रों को दी गई जागरूकता: टीम ने छात्रों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक अमित कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत यह अभियान चलाया जा रहा है।

क्विज प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण: कार्यक्रम के दौरान टीबी से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले छात्रों को क्षय रोग टीम की ओर से पुरस्कार दिए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.के. झा ने स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया।

टीम में शामिल सदस्य: स्वास्थ्य विभाग की टीम में स्टाफ नर्स सुनीता, एएनएम ममता, उर्मिला और प्रमिला शामिल रहीं। विद्यालय की ओर से शिक्षक पंकज श्रीवास्तव, तंजीम, सोनम, उमर, अनुप्रीता मंडल और महेश कुमार ने भाग लिया।

Tags: