Bahraich: खेत के निकट तार पर गिर जाने से उसकी मौत

Update: 2025-02-18 06:19 GMT
Bahraich बहराइच । बहराइच जिले के समसा तरहर गांव निवासी एक छात्र स्कूल से वापस अपने घर अन्य मित्रों के साथ आ रहा था। रास्ते में खेत के निकट तार पर गिर जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिसिया थाना क्षेत्र के समसा तरहर गांव निवासी सोनू चौहान (14) गांव में स्थित स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था।
सोमवार को कक्षा 10 के छात्रों की विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सोनू भी शामिल हुआ। इसके बाद दोपहर तीन बजे के आसपास कार्यक्रम खत्म होने पर सोनू अन्य साथियों के साथ वापस घर के लिए रवाना हुआ। परिवार के सूरज चौहान ने बताया कि घर आते समय एक खेत के निकट तार पर सोनू गिर गया।
जहां उसे सीएचसी में ले जाया गया, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
Tags:    

Similar News