Bahraich बहराइच: बहराइच जिले के देहात थाना क्षेत्र में एक बस और कार की टक्कर हो गई। हादसा बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर हुआ, जिससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।
बहराइच जिले के नानपारा थाना क्षेत्र निवासी असलम, अफजल, फैजल और सगीर स्विफ्ट कार से बलरामपुर जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लौटते समय खलीलपुर के पास उनकी कार पीछे से एक रोडवेज बस से टकरा गई।
हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिसकर्मियों के अनुसार, कार पीछे से टकराई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।