Badaun: अवैध ई-रिक्शा पर सख्ती, विशेष अभियान के तहत 3 वाहन सीज

Update: 2025-04-02 09:56 GMT
Badaun बदायूं : शासन के निर्देश पर अवैध रूप से दौड़कर रहे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यात्री कर अधिकारी रमेश प्रजापति ने तहसील बिसौली क्षेत्र में चेकिंग की। 10 ई-रिक्शा का चालान और 3 को सीज किया गया है। वाहन डीलर भी जुर्माना लगाया गया है। अभियान लगातार जारी रहेगा।
विशेष अभियान के अंतर्गत ई-रिक्शा पर ज्यादा फोकस है। मंगलवार को यात्री कर अधिकारी ने बिसौली क्षेत्र में अभियान चलाया। वाहनों को रोककर पेपर चेक किए। चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस देखा गया। एक डीलर ने बिना पंजीकरण कराए ई-रिक्शा हैंडओवर कर दिया। जिसके चलते वाहन डीलर पर मोटर यान अधिनियम 1988 के अंतर्गत ई-रिक्शा के वार्षिक कर का 15 गुना 36 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा बिसौली क्षेत्र में ही ई-रिक्शा के चालान हुए। तीन ई-रिक्शा सीज करके कोतवाली बिसौली में खड़े कराए गए। इसके अलावा एग्रीकल्चर ट्रैक्टर के साथ अपंजीकृत ट्रॉली लगाने और उसका व्यवसायिक प्रयोग करने पर वाहन सीज किया गया है।
Tags:    

Similar News