Badaun: फात्मा रज़ा के नेतृत्व में निकली भव्य झंडा यात्रा

Update: 2025-08-15 08:25 GMT

बदायूं: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ चेयरपर्सन फात्मा रजा ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, कर्मचारी और पालिका स्कूल की अध्यापिकाएं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग और आम नागरिक शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और भारत माता की जय, वन्दे मातरम् जैसे देशभक्ति के नारे गूंज रहे थे। तिरंगा यात्रा नगर के नेहरु चौक, खैराती चौक छह सडका, जोगीपुरा, लावेला चौक, सिटी मॉल रोड से होती हुई पुनः नगर पालिका परिसर में समाप्त हुई।

इस दौरान जगह जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता और गौरव का प्रतीक है, और इस तरह के आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं।

Tags:    

Similar News