Badaun: अलापुर थाना क्षेत्र में दो बाइकें अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर चतूबरे में जा घुसी। हादसे में दो बाइकों पर सवार पांच युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन घायलों को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।