Badaun Accident : इलाज के दौरान एक और घायल की हुयी मौत

Update: 2024-06-02 11:39 GMT

Badaun : बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में बिसौली-आंवला मार्ग पर शनिवार को एक वाहन द्वारा पेड़ के नीचे बैठे लोगों को कुचल देने की घटना में घायल एक और व्यक्ति ने रविवार को दम तोड़ दिया जिसके बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने रविवार को बताया कि इस हादसे में पहले चार लोगों की मौत हुई थी जबकि दो अन्य लोग घायल हुए थे। उनके मुताबिक, आज सुबह बदायूं राजकीय
 Medical college
में इलाज के दौरान नेत्रपाल (47) की मौत हो गई और इसके साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है।
उन्होंने बताया कि घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि बिसौली क्षेत्र मेंBisauli-आंवला मार्ग पर स्थित गांव भीकमपुर में शनिवार दोपहर एक वाहन ने पेड़ के नीचे बैठे लोगों को कुचल दिया था।


Tags:    

Similar News