Azamgarh News: वन विभाग के डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग, बुझाने पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां

Update: 2025-04-24 05:02 GMT
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में मंडलायुक्त कार्यालय के पास वन विभाग द्वारा डंपिंग यार्ड बनाया गया है। बुधवार की रात अज्ञात कारणों से डंपिंग यार्ड में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी। लेकिन, आग इतनी भयानक थी कि समाचार लिखे जाने तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका था।
वन विभाग द्वारा पेड़ों को काटने के बाद उन्हें कमिश्नर कार्यालय के पास अपने यार्ड में रखा जाता है। फिर उसकी नीलामी की जाती है। बुधवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। घटना की सूचना दमकल को देने के साथ ही लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, आग इतनी भयानक थी कि लोग उस पर काबू नहीं पा सके। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
Tags:    

Similar News