Ayodhya: ज़मीन विवाद में बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की, आरोपी गिरफ़्तार

Update: 2025-08-29 02:46 GMT
Ayodhya अयोध्या: बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सिंधुतारा गांव में जमीनी विवाद में रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। यहां एक बेटे ने अपने 80 वर्षीय पिता की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए गए थे, तभी छोटे बेटे ने अचानक उन पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
मृतक अपने बड़े बेटे के साथ रहता था, जबकि आरोपी छोटा बेटा उनसे अलग रहता था। जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था, जो आखिरकार खूनी वारदात में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
Tags:    

Similar News