Ayodhya News: कपड़े के शोरूम में लगी आग, 40 लाख का सामान जला

Update: 2025-03-18 06:17 GMT
Ayodhya News : यूपी के अयोध्या में मंगलवार को एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के जमुनिया बाग के पास हुई।
यहां स्थित कमल ट्रेडर्स से सुबह धुआं उठता देख लोगों ने दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने करीब 35 से 40 लाख रुपये का सामान जलने का दावा किया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News