औरैया: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लापुर के पास सोमवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बालू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई।

अजीतमल कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र स्थित गांव साल्लामऊ निवासी सनी (40) के रूप में हुई है। वह ट्रक में बालू भरकर जालौन से इटावा जा रहा था। गांव बल्लापुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे पलट गया।

हादसे में चालक के केबिन में दब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

Tags: