जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बुधवार को बीएससी बायो और गणित विषय के लिए एंट्रेस एग्जाम रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दिया था वह विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट aupravesh2021.com जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. प्रवेश परीक्षा 18 अक्टूबर 2021 से 30 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की गई थी. विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही अन्य सब्जेक्ट के लिए नतीजे घोषित किए जाएंगे. बीएससी बायो में प्रयागराज के प्रीतम नगर की आस्था मदान ने तीन सौ में 258 अंक पाकर टॉप किया है. वहीं, बीएससी गणित में हल्द्वानी के हलदूचौड के अभय कबडवाल 234 अंक प्राप्त करके टॉपर बने हैं


Tags: