जिले में एक और Hospital पर लगा लापरवाही का आरोप

Update: 2026-02-16 14:13 GMT
GONDA : सर्कुलर रोड पर स्थित प्राइवेट जीवन दीप अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं... पयागपुर निवासी पीड़ित परिवार के अनुसार इसी अस्पताल में मृतक पूजा सिंह की 10 फरवरी को ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी जिसमें बच्चे की मौत हो गई थी जिसके बाद पूजा सिंह की भी हालत गंभीर हो गई जिसकी वजह से वो यहां 5 दिन भर्ती रही लेकिन 15 फरवरी को उसकी भी दुखद मौत हो गई .
पीड़ित परिवार वालों के अनुसार डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से पूजा सिंह की मौत हुई है जबकि अस्पताल के डॉक्टर सुवर्णा कुमार ने बताया कि मरीज की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उसकी मौत हुई है न कि लापरवाही की वजह से जबकि नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News