Amroha अमरोहा: थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव पुतसाल निवासी होमगार्ड की ड्यूटी से घर लौटते समय आवारा सांड के हमले में मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक होमगार्ड अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था।
रास्ते में आवारा सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।