Amritpur: किसानों के हित में बड़ा कदम, 21 लाभार्थियों को मिली राहत राशि

Update: 2025-06-17 08:39 GMT

अमृतपुर: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 21 लाभार्थियों को सांकेतिक चेक दिए गए। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह व एसडीएम अतुल कुमार ने मौजूद शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

अमृतपुर तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को अमृतपुर तहसील क्षेत्र के 21 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के रूप में सांकेतिक चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी अतुल कुमार एवं जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। यह सहायता उन कृषकों के परिजनों को दी गई है जिनकी मृत्यु किसी दुर्घटना में हुई थी। इस अवसर पर हुसैनपुरए पट्टी दारापुर, चित्रकूट, असलानपुर, खाखटमऊ, गुडेरा, केवल नगला, गौटिया, खुशाली नगला, अमृतपुर, माखन नगला, भुडिय़ा भेड़ा, बिचपुरिया,. गुजरपुर पमारान, आसमपुर व उगरपुर सहित विभिन्न गांवों के दिवंगत कृषकों के परिजनों को चेक प्रदान किए गए। लाभार्थियों में प्रमुख रूप से संध्या देवी, पूनम, दीपा, शिवरानी, रेखा देवी, नीतू यादव, कल्पना, सीता, पूनम देवी, छोटी बिटिया, मीना देवी, अंशुल पाल, अनिकेत पाल, दिनेश यादव, पिंकी, नन्हीं देवी, गीता देवी, मनीषा देवी, प्रीति, राम प्यारी एवं मीना देवी शामिल रहीं।

चेक वितरण के दौरान जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा हम आपके खोए हुए अपनों को वापस तो नहीं ला सकते लेकिन सरकार इस दुख की घड़ी में आपके साथ है। मुझे विश्वास है कि यह सहायता आपके आंसुओं को कुछ हद तक जरूर पोंछ सकेगी। लाभार्थियों ने सरकार व जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने कठिन समय में सहारा प्रदान किया है। इस अवसर पर तहसीलदार शशांक सिंह, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, लेखपाल अमृतपुर विवेक कुमार पांडेय सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News