लखनऊ में मनाएंगे आजादी का अमृत महोत्सव, सात लाख घरों-भवनों पर लहराएंगा तिरंगा,

स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। लखनऊ में धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया जाएगा।

Update: 2022-07-02 04:36 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। लखनऊ में धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक राजधानी में सात लाख घरों व भवनों की छतों पर तिरंगा लहराएगा। इसके लिए झंडा निर्माण समूहों का गठन किया जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में झंडे की व्यवस्था और वितरण को लेकर शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारियों ने रणनीति तैयार की। विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ रिया केजरीवाल ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जगृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडा बनाने के लिए व्यावसायिक समूह व संगठनों को प्रेरित करें। साथ ही ग्राम पंचायत में प्रधानों को शत प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों पर झंडा लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए की भवन, खंभों, चौक, चौराहों, पार्कों व अमृत सरोवर पर एलईडी तिरंगा लगाया जाए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सभी घरों में झंडा लगाए जाने की पूरी तैयारी की जाए ताकि निर्धारित लक्ष्य से अधिक तिरंगे झंडे फहराए जा सकें।
इससे पहले आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यूपी विधानमंडल के विशेष सत्र में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने संबोधित किया। पिछले महीने हुए विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त विशेष सत्र में राष्ट्रपति ने कहा कि यूपी विधानसभा में महिला सदस्यों की संख्या 47 है जो कि कुल सदस्यों 403 का 12 प्रतिशत है। वहीं, विधान परिषद में कुल 100 सदस्यों में महिलाओं की संख्या सिर्फ पांच है। जिसे और बढ़ाए जाने की जरूरत है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास से लेकर मौजूदा समय में योगी सरकार के कामकाज तक का जिक्र किया।
Tags:    

Similar News