यूपी बारिश के बीच प्रयागराज प्रशासन का बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद
यूपी बारिश के बीच प्रयागराज प्रशासन का बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार को मानसून ने रफ्तार पकड़ी और कई जिलों में जमकर बारिश हुई। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल चुका है। इससे यूपी समेत कई राज्यों पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वांचल में सप्ताह के अंत तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। बुधवार को भी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पूर्वांचल में 18 और 19 को भारी, 20 और 21 को बहुत भारी और 22 व 23 को भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में 18 को भारी, 19 व 20 को नो रेन, 21 व 22 को हैवी रेन और 23 को नो रेन का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल के आईएमडी मॉडल के अनुसार मॉनसून सक्रिय बना रहेगा। कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि फिलहाल बादल छाए रहेंगे। मानसून अभी एक्टिव है। छिटपुट बारिश बनी रहेगी। मंगलवार को भी अच्छा बारिश की संभावना है। 23 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
जमकर बारिश
लखनऊ में आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार कुछ स्थानों पर 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सोनभद्र के चुर्क में 147.2 मिलीमीटर, बरेली के बहेरी में 141 मिलीमीटर और प्रयागराज के कोरांव में 126 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा रॉबर्ट्सगंज (95 मिमी), रायबरेली (88.4 मिमी), लखीमपुर खीरी के मोहम्मदाबाद (84 मिमी), प्रयागराज के मेजा (75 मिमी), अयोध्या (75 मिमी), प्रयागराज (73.4 मिमी) और उन्नाव के हसनगंज (72 मिमी) भी जमकर बदरा बरसे।