Amethi : सड़क हादसे में पीएसी जवान की मौत

Update: 2025-03-12 06:37 GMT
Amethi : अमेठी जिले के मुसाफिरखाना में सड़क हादसे में 27 वर्षीय पीएसी के जवान की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 32 बटालियन पीएसी में तैनात सीतापुर निवासी विकास कुमार बर्मा को मुसाफिरखाना पुलिस बैरक आवास के पास सरकारी वाहन पर चढ़ते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में ले लिया है। मुसाफिरखाना थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Tags:    

Similar News