Amethi अमेठी: यूपी के अमेठी में मंगलवार को एक ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से लोगों में गुस्सा भड़क गया और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हादसा गौरीगंज क्षेत्र के सकरावा गांव के पास हुआ। गांव की रहने वाली अनारकली मौर्या (56) सुबह किसी काम से सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान संस्था मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो मौके पर पहुंचे। जब तक अनारकली को अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।