अमेठी: अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। मोअज्जमगंज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

22 वर्षीय संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। साथी कुलदीप गंभीर रूप से घायल, जिसे इलाज के लिए एम्स रायबरेली रेफर किया गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, और मोजमगंज पुल के पास यातायात प्रभावित हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही दुर्घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग:स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाकर यातायात बहाल कर दिया।

Tags: