Aligarh : बारिश से घुटनों तक भरा पानी, गड्ढे में गिरा बाइक सवार

Update: 2025-06-29 10:22 GMT
Aligarh अलीगढ़ : अलीगढ़ में 28 जूल की शाम और 29 जून को हुई महज एक घंटे की बारिश में शहर की सड़कें तालाब बन गईं। बेसिक शिक्षा मंत्री, सांसद, विधायक और मेयर के घर के पास जलभराव हो गया।
पीएसी के पास जलभराव के कारण कई बाइक सवार गड्ढे में गिर गए। पानी में गाडि़यां बंद होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 28 जून शाम को चार बजे अचानक हुई तेज बारिश ने शहर की प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी भर दिया। गूलर रोड, सुदामापुरी, गुरुद्वारा रोड, विष्णपुरी, बन्नादेवी जीटी रोड, खैर रोड, भुजपुरा रोड, महेंद्र नगर, आगरा रोड, अचल ताल, रामघाट रोड शहर से लेकर अतरौली की ओर जगह-जगह पानी भर गया।
पुराने शहर के रसलगंज और आमिर निशा में नालियां जाम होने के कारण गलियों में पानी भर गया। सुरेंद्र नगर में एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, विद्यानगर में सांसद सतीश गौतम, महापौर प्रशांत सिंघल के आवास के समीप, रघुवीरपुरी पुलिस चौकी के पास, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर जलभराव की स्थिति रहीं। पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम के घर के बाहर सड़क जलमग्न हो गई। वीआईपी क्षेत्र स्वर्ण जयंती नगर, दीवानी कचहरी में भी जलभराव रहा।
नाला-नालियों की सफाई की गई थी, लेकिन अचानक हुई तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए पंप लगाए जाएंगे। नालियों की सफाई का काम तेज किया जाएगा।
Tags:    

Similar News