Aligarh: मकान की छत गिरी, मलबे में दबी गर्भवती महिला

Update: 2025-10-09 06:43 GMT
Aligarh अलीगढ़: अचानक कमरे की छत गिर गई। छत का मलबा कमरे में लेटी गर्भवती महिला पर गिर गया। महिला उसके नीचे दब गई। घायल अवस्था में उसे मलबे से बाहर निकाला गया और अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के गोंडा के टंकी मोहल्ला में पति वीरपाल बरामदे में था और नौ माह की गर्भवती गुड़िया कमरे के अंदर लेटी हुई थी। सुबह नौ बजे अचानक घर की छत गिर गई। कमरे में लेटी गुड़िया छत के मलबे में दब गई।
मोहल्ले के लोगों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहाँ से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। महिला के शरीर पर चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री रजत उपाध्याय ने पीड़िता को मुआवजा देने की मांग की है।
Tags:    

Similar News