Aligarh अलीगढ़ : जिरौली डोर गांव में बिजली विभाग की स्मार्ट मीटर योजना को लेकर उस समय विरोध भड़क उठा जब विभाग की टीम जागरूकता अभियान चलाने गांव पहुंची।
अधिकारियों की ओर से मीटर के फायदे गिनाए गए, लेकिन ग्रामीणों ने एक भी बात सुनने से इनकार कर दिया। उल्टा उन्होंने कड़ा विरोध दर्ज कराया और खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने तर्क दिया कि जब वे समय से बिल जमा कर रहे हैं, तो फिर स्मार्ट मीटर लगाने की क्या आवश्यकता है? गुस्से में आकर 129 उपभोक्ताओं ने अपने घरों से मीटर निकालकर विभाग को वापस लौटा दिए।