मातृत्व दिवस पर इंदिरा गांधी को याद कर भावुक हुए अजय राय

Update: 2025-05-11 15:30 GMT

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मातृत्व दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें देश की सबसे बड़ी प्रेरणास्रोत बताया। अजय राय ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर उसके दो टुकड़े कर दिए थे। उन्होंने वर्तमान हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो संघर्ष विराम हुआ है और अमेरिकी राष्ट्रपति की जो जानकारी सामने आई है, उसने पूरे देश को चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को आज फिर से इंदिरा जैसी नेतृत्व क्षमता की ज़रूरत है।

Tags:    

Similar News