Agra: बारिश के बाद निकली धूप, रात में भी उमस और गर्मी ने किया परेशान

Update: 2024-07-17 10:14 GMT
Agra आगरा :  उत्तर प्रदेश के आगरा में धूप ने मंगलवार को मौसम का मिजाज एकदम से बदल दिया है। सोमवार तक चल रहीं ठंडी हवाएं सूरज की तपिश से गुम हो गईं। मंगलवार को धूप, उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगले दो दिन शहर में बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 20 जुलाई को बारिश के आसार हैं।
पिछले एक सप्ताह से शहर में जोरदार बारिश नहीं हुई। गर्मी और उमस से शहरवासी परेशान हैं। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में धूप निकली। तेज धूप ने दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के पसीने छुड़ा दिए। धूप इतनी तेज थी कि हाथ-पैर और मुंह को ढककर चलने वाले भी सूरज की तपिश महसूस कर रहे थे।
धूप के कारण अधिकतम तापमान में 4.8 और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार को शहर में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे पहले आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अगले दो दिन हल्की फुहारें भी पड़ सकती हैं।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 37.9
न्यूनतम तापमान- 29.4
सूर्योदय 5:25
सूर्यास्त- 7:12
एक्यूआई- 46
Tags:    

Similar News

-->