पति की मौत के बाद जेठ व उसके साथियों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

बड़ी खबर

Update: 2022-11-02 17:21 GMT
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला के पति की मौत के डेढ़ महीने बाद जेठ व उसके साथियों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के घर ना छोड़ने पर आरोपियो ने मारपीट के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जेठ समेत तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अयाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने न्यायालय के आदेश पर अयाना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।बताया कि उसके पति ने अपनी जमीन एक लाख 30 हजार रुपये में बेंची थी। जिसका पैसा उसकी सास व जेठ योगेंद्र कुमार हालनिवास जलालपुर थाना करहल मैनपुरी ने अपने सहखाते में डलवा लिए थे। 10 अगस्त की शाम को उसके पति की मौत हो गयी। जिसके बाद से ही आरोपी जेठ उसपर व उसके बच्चों पर घर छोड़ने का दबाव बनाने लगा।
30 सितंबर को आरोपी जेठ, मुकेश निवासी जलालपुर थाना करहल मैनपुरी, जोगेंद्र निवासी झावरे थाना जसवंतनगर इटावा व एक अज्ञात निवासी अयाना ने घर पर आकर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा भरकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। तीन अक्तूबर को जब रिश्तेदार घर आये तो उसने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद उसने अयाना थाने में तहरीर दी। पांच अक्टूबर को उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसे न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। थाना प्रभारी भोला प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News