पति-पत्नी के बिच मारपीट के बाद पति ने किया आत्महत्या का प्रयास, Police ने बचाई जान

पति ने किया आत्महत्या का प्रयास

Update: 2025-05-25 15:08 GMT

Mursan.मुरसान। कस्बा मुरसान में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब पति ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जान बचाई। मुरसान के एक मोहल्ला निवासी राजेश्वरी देवी ने बताया कि उसके और उसके पति के बीच झगड़ा हुआ था, जो मारपीट में बदल गया। मारपीट के बाद पति ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया। युवक ट्रेन से आत्महत्या करने के लिए थाने के सामने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।

उसकी पत्नी तीन छोटे बच्चों को लेकर थाने के सामने पहुंच गई और चिल्लाने लगी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ट्रेन आने से पहले युवक को बचा लिया। पुलिस ने युवक की जान बचाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। नशे में धुत पति ने पत्नी को पीटा जागरण संवाददाता। मुरसान: गांव कोटा में शराब के लिए पैसे मांगने पर नशे में धुत पति ने पत्नी को जमकर पीटा। मारपीट में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।


Tags:    

Similar News