ACE Group: ACE बिल्डर के मालिक के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

Update: 2022-01-04 04:05 GMT

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई शहरों में इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की छापेमारी की खबर सामने आने से काला धन रखने वालों में एक बार फिर हड़कंप मच गया है. ताजा कार्रवाई यानी आईटी की ये रेड ACE बिल्डर के मालिक अजय चौधरी के कई ठिकानों पर एक साथ हुई है.

अखिलेश यादव के करीबी बिल्डर के घर छापेमारी
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के एक और करीबी पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है. दिल्ली और NCR के बड़े बिल्डर अजय चौधरी (Ajay Chaudhary) के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ने की खबर आई तो सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर चर्चा हो रही है.
ACE ग्रुप के नोयडा,दिल्ली, आगरा आदि ठिकानों पर IT का छापा,बड़े पैमाने पर छापेमारी जारी है.

Tags:    

Similar News