फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर पर्यटकों से भरी एक बस कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौतम हो गई है जबकि 12 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि बस में कुल 50 पर्यटक शामिल थे। दिल्‍ली से वाराणसी जाते समय बस हादसे की शिकार हुई है।

यह हादसा इटावा के चौबिया क्षेत्र में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक से पर्यटकों का एक दल उत्‍तर प्रदेश के भ्रमण पर निकला है। बुधवार को यह दल अपनी स्‍लीपर बस में सवार होकर वाराणसी जा रहा था। इसी दौरान इटावा के पास बस हादसे की शिकार हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशास‍न के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है।
Tags: