प्यार में धोखा खाने वाली महिला ने फंदे पर लटक कर दे दी अपनी जान

Update: 2024-05-03 10:06 GMT
आगरा : मथुरा को हाईवे थाना क्षेत्र के मंजेश नगर में 23 अप्रैल को किराए के मकान में रहने वाली एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि वह पति से विवाद के बाद आगरा छोड़कर मथुरा में रहती थी।
 यहां फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। उसके एक सहकर्मी से संबंध हो गए। उसने अश्लील वीडियो बना ली और धमकाने लगा था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या की। आगरा के खड़वाई, सिकंदरा इलाके की महिला का मायका उस्फार नौगांव, मथुरा में है। मायके वालों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर तहरीर दी कि उनकी बेटी का उसके पति से विवाद हो गया था।
आठ माह से वह हाईवे थाना क्षेत्र के मंजेश विहार में किराए के मकान में रह रही थी। वह फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। उसके सहकर्मी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सीओ रिफाइनरी को मामले की जांच के लिए आदेश दिए हैं।
Tags:    

Similar News