यूपी की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कानपुर में शुरू हुआ बड़ा पर्यटन सर्वे अभियान
KABNPUR कानपुर। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और विकास की सटीक रणनीति तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने कानपुर में बड़े सर्वे अभियान की शुरुआत की है। इस सर्वे का संचालन अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग कर रहा है। अभियान के तहत विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों से पिछले एक साल के पर्यटन खर्च का विस्तृत ब्योरा जुटाएंगी। इसके लिए 31 सवालों की सूची तैयार की गई है, जिससे यह समझा जा सके कि लोग यात्रा पर कितना खर्च कर रहे हैं और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।
सर्वे के लिए विभाग ने कानपुर के 84 स्थानों को चुना है। इनमें बिठूर, अनवरगंज, बिपौसी, बीबीपुर और बर्रा जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में टीमें घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगी।