पुरदिलनगर नगर के 8 निर्दलीय सभासद भाजपा परिवार का हिस्सा बने

Update: 2023-05-31 16:17 GMT

हाथरस :  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पुरदिलनगर नगर पंचायत के नव निर्वाचित निर्दलीय सभासदगण वार्ड संख्या 2 से महावीर सिंह वार्ड संख्या 3 से रूबी जाटव, वार्ड संख्या 4 से पंकज कुमार, वार्ड संख्या 5 से गौरीशंकर बघेल, वार्ड संख्या 6 से ममता देवी, वार्ड संख्या 7 से ऋषिकान्त वार्ड संख्या 8 से भूपेंद्र चौधरी, वार्ड संख्या 9 से विनीत कुमार को पुरदिलनगर चेयरमैन हर्षकान्त कुशवाहा के प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य ने पटका व माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की | इस अवसर पर बोलते हुए जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जोकि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर चलती है | और भाजपा की मोदी और योगी की डबल इंजन सरकार से उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश बन गया है |

भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जन – जन का विश्वास भाजपा में बढ़ रहा है उसी का स्वरुप देखने को मिला है कि हमारी नगर पंचायत पुरदिलनगर के नव निर्वाचित सभासद ट्रिपल इंजन की सरकार के साथ जुड़कर अपने क्षेत्र का सर्वंगीण विकास कराने के लिए भाजपा परिवार का हिस्सा बने है मैं उनका अपने परिवार में स्वागत करता हूँ और मैं सभी के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ देता हूँ | इस अवसर पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिला महामंत्री हरिशंकर राना, संतोष पथौर, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, सोशल मीडिया प्रभारी पवन रावत, जिला मंत्री राजेंद्र चौधरी,रामगोपाल वघेल, आनंद गोला, ममता देवी, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Tags:    

Similar News