सहारनपुर में निकाय चुनाव के मतदान केंद्रों में 63 केंद्र सामान्य व 90 अतिसंवेदनशील

बड़ी खबर

Update: 2022-12-15 09:43 GMT
सहारनपुर में निकाय चुनाव के मतदान केंद्रों में 63 केंद्र सामान्य व 90 अतिसंवेदनशील
  • whatsapp icon
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नगर निकाय चुनावों की जिला पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। जिले में कुल 12 नगर निकाय हैं जिनमें 242 मतदान केंद्र होंगे और 898 बूथ होंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज सिंह ने बुधवार को बताया कि पूरे जिले को 36 जोन और 88 सेक्टरों में बांटा गया है। 63 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी के होंगे और 69 संवेदनशील जबकि 90 मतदान केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं और 22 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जो अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में आएंगे।
जहां पुलिस की विशेष व्यवस्था रहेगी। जिले में एक नगर निगम, चार नगर पालिकाएं और सात नगर पंचायत हैं। सहारनपुर नगर निगम में कुल मतदान केंद्र 141 होंगे। जिनमें 29 संवेदनशील, 49 अतिसंवेदनशील और 14 अतिसंवेदनशील प्लस होंगे। देवबंद में 22 मतदान केंद्रों में आठ संवेदनशील और 2 अतिसंवेदनशील होंगे। गंगोह में 18 मतदान केंद्रों में से छह संवेदनशील, छह अतिसंवेदनशील और छह अतिसंवेदनशील प्लस होंगे।
Tags:    

Similar News