गोरखपुर मंडल में 20 लाख लोगों ने नहीं लगाई है अभी भी दूसरी डोज

गोरखपुर मंडल में 20 लाख लोगों को अभी भी दूसरी डोज नहीं लगी है। इनमें सबसे ज्यादा लोग गोरखपुर के हैं।

Update: 2022-04-16 09:45 GMT

गोरखपुर मंडल में 20 लाख लोगों को अभी भी दूसरी डोज नहीं लगी है। इनमें सबसे ज्यादा लोग गोरखपुर के हैं। जिले के छह लाख 65 हजार तीन सौ एक लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दूसरी डोज नहीं लगवाई है।

जिले में 34 लाख 88 हजार आठ लोगों के सापेक्ष 35 लाख 55 हजार 810 लोगों को पहली डोज लगी थी। इन सभी की उम्र 18 वर्ष से अधिक है। इनमें से 28 लाख 90 हजार 511 लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई। यह पहले डोज के सापेक्ष 82.7 फीसदी है। मंडल में दूसरी डोज लगवाने में लापरवाह लोगों में दूसरे नंबर पर कुशीनगर के लोग हैं। कुशीनगर में 26 लाख 15 हजार एक लोगों को पहली डोज लगी है
इसके सापेक्ष दूसरी डोज लगवाने के लिए सिर्फ 20 लाख 59 हजार 735 लोग ही बूथों पर पहुंचे। देवरिया और महाराजगंज में करीब चार-चार लाख लोग दूसरा डोज लगवाने के लिए अब तक बूथ पर नहीं पहुंचे हैं।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि दूसरी डोज वाले लोगों को मैसेज भेजा जा रहा है। अपील की जा रही है कि लोग टीका जरूर लगवाएं। इसके अलावा उनके घरों पर आशा कार्यकर्ताओं को भी भेजा जाएगा।


Tags:    

Similar News

-->