मुजफ्फरनगर में सड़क हादसों में 2 कांवड़ियों की मौत, 8 घायल

Update: 2025-07-20 14:17 GMT
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो कांवड़ियों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात छपार थाना अंतर्गत बरला पुल के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में कैराना निवासी अभिषेक (28) नामक एक कांवड़िये की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
Tags:    

Similar News